करनाल, 8 अक्तूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव की मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पांचों विधानसभा के विजयी उम्मीदवारों को रिटर्निंग आफिसर ने जीत का सर्टिफिकेट दिया।

उन्होंने बताया कि नतीजे इस प्रकार रहे। करनाल विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार जगमोहन आनंद को कुल 90,006 वोट मिले। उन्होंने 33,652 वोट से जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर कांग्रेस की उम्मीदवार सुमिता सिंह रही। उन्हें 56,354  वोट मिले।

नीलोखेड़ी विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार भगवानदास कबीरपंथी को कुल 77,902 वोट मिले। उन्होंने 18,845 मतों से जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार धर्मपाल गौंदर रहे,  जिन्हें 59,057 वोट मिले।

घरौंडा विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार हरविंद्र कल्याण को कुल 87,236 वोट मिले। उन्होंने 4,531 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाई है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह राठौर रहे, उन्हें 82,705 वोट मिले।

असंध विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार योगेंद्र सिंह राणा को कुल 54,761 वोट मिले। उन्होंने 2,306 मतों से जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार शमशेर सिंह गोगी रहे, उन्हें 52,455 वोट मिले।

इंद्री विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार रामकुमार कश्यप को कुल 80, 465 वोट मिले। उन्होंने 15,149 मतों से जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार राकेश काम्बोज रहे, उन्हें 65,316 वोट मिले।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *