श्री राम कथा के श्रवण मात्र से ही मानव जीवन धन्य हो जाता : विनोद शास्त्री

करनाल, 8 अक्तूबर : शहर पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर व बाबा श्याम के स्वरूप को फूलों से सजाया और महकाया गया। श्री राम कथा के प्रसंग में चौथे दिन राजा दशरथ का अपने कुलगुरु श्री वशिष्ठ जी से श्री राम राज्याभिषेक चर्चा, मंथरा आगमन, कैकेयी, राम संवाद, श्री राम द्वारा वनवास स्वीकार करना, दशरथ मरण, भरत मिलन, जटायु मरण, शबरी संवाद सुनाया गया। मंगलवार को पूजा यजमान मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, रामकिशन, राजेश सिंघला, रामकरण गोयल, कृष्ण मित्तल, विनोद गोयल, अनिल गर्ग, महेंद्र गुप्ता, सुनील गर्ग व पवन गुप्ता ने की। कथा के बाद विधि-विधान से आरती की गई। इस अवसर पर आचार्य विनोद शास्त्री ने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन चरित्र ही धर्म है। भगवान राम अपने गुरु, पिता, भाई संत, अनुचर, सहचर से कैसे व्यवहार करते हैं। हमें इस धर्म को समझना हो तो भगवान श्री राम के आदर्श को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा के श्रवण मात्र से ही मानव जीवन धन्य हो जाता है तथा मनुष्य जीवन के सारे दुखों का नाश हो जाता है।
इस मौके पर मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि विजयदशमी के उपलक्ष्य में श्री खाटू श्याम मंदिर में 5 अक्तूबर से लेकर 11 अक्तूबर तक राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। 11 अक्तूबर को मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। शहर के लोगों से अपील है कि मंदिर में पहुंचकर राम कथा का आनंद उठाएं और 11 अक्तूबर को भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें। इस अवसर पर मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, रामकिशन, राजेश सिंघला, रामकरण गोयल, कृष्ण मित्तल, विनोद गोयल, अनिल गर्ग, सुनील गर्ग, महेंद्र गुप्ता व पवन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *