इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी के बगैर नहीं बनेगी कोई सरकार : डॉ. सुशील गुप्ता
अरविंद केजरीवाल की गारंटी ही असली गारंटी: डॉ. सुशील गुप्ता
बीजेपी ने किसानों, पहलवानों और जवानों को अपमानित करने का काम किया, अब जनता दिखाएगी सबक: डॉ. सुशील गुप्ता

बेरी/ झज्जर, 2 अक्टूबर
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को बेरी विधानसभा पहुंचकर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार सोनू अहलावत शेरिया के समर्थन में रोड शो निकाला। इस दौरान जबरदस्त नारों के साथ भारी समर्थकों की भीड़ रही। जगह जगह पुष्पवर्षा के साथ रोड शो का स्वागत किया गया। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि इस बार हरियाणा में बदलाव हो रहा है। हरियाणा के लोग भी चाह रहे हैं कि उन्हें भी दिल्ली और पंजाब की तरह 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिले। इन पार्टियों की बाकी राज्यों में भी सरकार है, ये कहीं अपनी गारंटियां लागू नहीं कर पाए। अब हरियाणा की जनता जान गई है कि ये झूठ बोलते हैं। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने जो गारंटियां दी वह उन्होंने दिल्ली और पंजाब में लागू की और हरियाणा में भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति को नई दिशा दी। अरविंद केजरीवाल ने दुनिया को बताया कि यदि देश का विकसित करना है तो बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार को लेकर ईमानदार राजनीति करनी पड़ेगी। अरविंद केजरीवाल ने इनकम टैक्स में कमीश्नर की नौकरी छोड़कर गरीबों की लड़ाई लड़ी और आरटीई कानून बनवाया। फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना शुरू किया और व्यवस्था बदलने के लिए आम आदमी पार्टी बनाई। उसके बाद दिल्ली में सरकार बनाई और दूनिया के सबसे बेहतरीन स्कूल, अस्पताल बनाए और युवाओं रोजगार दिया। इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी के समर्थन के बगैर कोई सरकार नहीं बनेगी।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को पांच गारंटी दी है। जिसमें 24 घंटे और मुफ्त बिजली, मुफ्त और अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, हर युवा को राेजगार और 18 साल से ऊपर हर महीला को 1000 रुपए सम्मान राशि दी जाएगी। इसके अलावा गुंडा राज का खत्म कर कानून राज स्थापित करेंगे।
उन्होंने कहा कि बीजेपी से हरियाणा का हर वर्ग त्रस्त है। बीजेपी के लोग किसानों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। बीजेपी ने प्रदेश के किसानों, पहलवानों और जवानों को अपमानित करने का काम किया। अब प्रदेश की जनता बीजेपी को सबक सिखाने का काम करेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *