आठ अक्तूबर के बाद भाजपा का नाम लेने वाला भी कोई नहीं होगा
करनाल। करनाल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुमिता सिंह ने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आ रही है। आठ अक्तूबर के बाद प्रदेश में भाजपा का नाम लेने वाला भी कोई नहीं होगा। 10 साल भाजपा का कुशासन झेलनी वाली जनता ने अब कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। बुधवार को सुमिता सिंह ने मंगल कालोनी, सेक्टर 14, सेक्टर 16, जरीफाबाद, पूंडरक, कलामपुरा, आनंद विहार कालोनी, रविदासपुरा, कपडिय़ा मोहल्ला, बैंक कालोनी, सेक्टर 13, मुगल कैनाल, सेक्टर नौ, घुस घाटी व रामनगर में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान जनता का भारी समर्थन मिला। बुजुर्गों ने आशीर्वाद देते हुए कहा सुमिता सिंह को विधायक बनाकर चंडीगढ़ भेजेंगे। युवाओं ने नारे लगाए सुमिता सिंह आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं। जनसभाओं में फूल मालाओं से लाद कर सुमिता सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा को झटका देते हुए कई वरिष्ठ व युवा नेता कांग्रेस में शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से के.के. पाहवा बूथ प्रमुख सेक्टर 14, अशोक बहल सहज शक्ति प्रमुख, सुभाष त्रेहन मेंबर्स स्टेट टास्क फोर्स स्वच्छ भारत मिशन ने कांग्रेस ज्वाइन की। सुमिता सिंह ने कहा कि कांग्रेस में सभी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान किया जाता है। आज जो लोग भाजपा छोडक़र कांग्रेस में आए हैं उनका सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे। सुमिता सिंह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए बताया कि 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर कर्मचारियों की 10 वर्षों की मांग को पूरा किया जाएगा। बुजुर्गों का सम्मान बढ़ाते हुए छह हजार रुपए पेंशन दी जाएगी। सुमिता सिंह ने कहा कि वह करनाल की जनता की सेवा करने के लिए वचनबद्ध हैं। करनाल का चहुंमुखी विकास बिना भेदभाव के करवाया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *