करनाल। करनाल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुमिता सिंह को लगातार जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। साथ ही अन्य राजनीतिक दलों को छोडक़र नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को आयोजित विभिन्न नुक्कड़ सभाओं व जन सभाओं में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन की। सुमिता सिंह ने सभी लोगों को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इनमें प्रमुख तौर पर प्रवीण कुमार पिन्ना, पूर्व पार्षद सतीश, डेहा बस्ती प्रधान अमित, हनुमान राम प्रकाश, अशोक पंडित, ईशम सिंह खोखर, मोनू शर्मा, शिव प्रकाश, राजू सैनी, कपिल दाबड़ा, आलम, जगदेव, विद्यानंद यादव, रामज्ञान व हरकेश शामिल रहे। बता दें कि प्रवीण कुमार पिन्ना 30 वर्षों तक भाजपा से जुड़े रहे। मीडियाकर्मियों से उन्होंने कहा कि भाजपा में उन्हें धोखा मिला और मन दुखी है इसलिए कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं।
गोपी की गामड़ी में आयोजित कार्यक्रम में विवेक, रिंकू, करणपाल, रमेश कुमार, विनोद, बलवान, पालाराम, नरेंद्र, सुरेंद्र, श्याम सिंह, सुभाष, रविंद्र, संदीप, रामपाल, रत्न सिंह, रामचंद्र सिंह, मोहन, सतपाल, अशोक कुमार, सतबीर, सौरभ, प्रेम, संजय, रवि, राहुल, रवि, संजीव, जोगेंदर व अजय कांगे्रस में शामिल हुए। सुमिता सिंह ने अपने संबोधन में दावा करते हुए कहा कि आठ अक्तूबर को हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और इसी दिन भाजपा सत्ता से बेदखल हो जाएगी। जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ कांग्रेस को सत्ता सौंपने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ हर व्यक्ति के साथ है। किसान, कर्मचारी, व्यापारी, महिलाएं और युवा सबके हित कांग्रेस के राज में ही सुरक्षित रह सकती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल लगातार बेरोजगारी का मुद्दा उठा रहे हैं, क्योंकि भाजपा ने युवाओं को बर्बादी की राह पर ले जाने का काम किया है। खासतौर पर हरियाणा के युवा बड़ी संख्या में विदेशों में पलायन कर गए हैं। एक तरह से भाजपा ने बच्चों को माता पिता से अलग करने का काम किया है। सुमिता सिंह ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले जाएंगे। युवाओं को अपने राज्य में अच्छा रोजगार और नौकरियां मिलेंगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *