कहा, भाजपा का लोकतंत्र में नहीं बल्कि लठतंत्र में है विश्वास
कुरुक्षेत्र, 27 सितंबर। कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने जिला बार एसोसिएशन में वकीलों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लोकतंत्र में नहीं बल्कि लठतंत्र में विश्वास है। बाबा साहब अंबेडकर ने देश के 18 साल से ऊपर के हर व्यक्ति को वोट का अधिकार दिया था। जनता के वोट से जीतने वालों की जवाब देही जनता के प्रति होती है लेकिन भाजपा के अहंकारी नेता  समाज के हर वर्ग को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। इससे पूर्व बार एसोसिएशन में पहुंचने पर अशोक अरोड़ा का जिला बार एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा कांग्रेस कानूनी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अहंकार से भरकर किसान, व्यापारी, कर्मचारी, सरपंच और आंगनबाड़ी वर्करों सहित हर वर्ग को अपमानित करने का काम किया। अब उनके स्थान पर नायब सिंह सैनी भी वही भाषा बोल रहे हैं कि 8 अक्टूबर के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की चूड़ी कस दूंगा। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की भाषा नहीं है।
थानेसर शहर के हालात पर चर्चा करते हुए अरोड़ा ने कहा कि यहां पर अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। मुझे सब्जी मंडी के आढ़तियों ने बताया कि जब वह तड़के अपने कारोबार पर आते हैं। उनके साथ लूटपाट की घटनाएं घट रही हैं। शहर के 10 से 15 व्यापारियों व प्रतिष्ठित नागरिकों से फिरौती मांगी जा रही है व पुलिस के साए में चलते हैं। भ्रष्टाचार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नगर परिषद थानेसर में व्यापक भ्रष्टाचार है। एनडीसी लेनी हो या प्रॉपर्टी आईडी बनवानी हो, बिना पैसे कोई काम नहीं होता। पिछले लगभग 20 वर्ष से सुधा परिवार का परिषद पर कब्जा है। विधायक सुभाष सुधा ने 1 वर्ष पहले स्वयं स्वीकार किया था कि नगर परिषद में चार दलाल काम करते हैं और उनके नाम उजागर करेंगे लेकिन आज तक किसी दलाल का नाम उजागर नहीं किया गया। यह सब मिलीभगत से हो रहा है। परिषद में आउटसोर्सिंग कर्मचारी उनके अपने परिवार के लगे हुए हैं।
अरोड़ा ने कहा कि वकील प्रबुद्ध व्यक्ति हैं और इनका जनमानस से संपर्क रहता है। उन्होंने वकीलों से अपील की कि वह जनता के बीच जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करें।
इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने अनाज मंडी में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इसी के साथ-साथ पारस एनक्लेव, विवेकानंद कॉलोनी, मिर्जापुर और साहनी फॉर्म में भी लोगों से संपर्क करके कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। लोगों ने अहंकारी भाजपा सरकार को उखाड़ने का इरादा बना लिया है। प्रदेश में कांग्रेस बहुमत प्राप्त करेगी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
फोटो परिचय
कुरुक्षेत्र। जिला बार एसोसिएशन में वकीलों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *