8 अक्तूबर को होगी विधानसभा चुनाव की मतगणना

विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां जोरों पर: डीसी उत्तम सिंह

करनाल, 27 सितंबर । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के लिए  5 अक्तूबर  को मतदान होगा, ऐसे में उन्होंने जिला करनाल के सभी मतदाताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। उन्होंने बताया कि 8 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है।

विधानसभा अनुसार ये हैं मतदाता
– नीलोखेड़ी विधानसभा- 2,33,507
– इंद्री विधानसभा- 2,18,716
– करनाल विधानसभा- 2,66,616
– घरौंडा विधानसभा- 2,42,271
– असंध विधानसभा- 2,42,385

विधानसभा अनुसार ये है महिला व पुरुष मतदाता
– नीलोखेड़ी विधानसभा- 1,21,119 पुरुष- 1,12,384 महिला- 4 थर्ड जेंडर
– इंद्री विधानसभा- 1,13,491 पुरुष- 1,05,220 महिला- 5 थर्ड जेंडर
– करनाल विधानसभा- 1,37,510 पुरुष- 1,29,101 महिला- 5 थर्ड जेंडर
– घरौंडा विधानसभा- 1,27,060 पुरुष- 1,15,206 महिला- 5 थर्ड जेंडर
– असंध विधानसभा- 1,26,891 पुरुष- 1,15,486 महिला- 8 थर्ड जेंडर

मतदाता सूचियों में नाम की पुष्टि कर लें मतदाता
डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इसके लिए प्रत्येक मतदाता यह सुनिश्चित कर लें कि उसका नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल हो। उन्होंने कहा कि जिस मतदाता का नाम मतदाता सूची में है, केवल वही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में है लेकिन उसके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है। ऐसे मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग द्वारा 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों की सूची जारी की गई है जिसे दिखाकर अपना वोट डाल सकते हैं लेकिन कोई भी मतदाता केवल तभी वोट डाल सकता है जब उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *