महोत्सव के अंतिम दिन पर्यटकों का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर रुखसत हुए शिल्पकार और कलाकार, सरस व शिल्प मेला हुआ संपन्न, अंतिम दिन भारी संख्या में पर्यटकों ने की जमकर खरीदारी, सरस और क्राफ्ट मेले को कुरुक्षेत्र में मिली स्थाई पहचान, विभिन्न राज्यों के हजारों कलाकारों ने दिखाए अपनी-अपनी कला के हुनर, मीडिया, समाजसेवी संस्थाओं, शहरवासियों व अधिकारियों का किया आभार व्यक्त, सूचना केंद्र के माध्यम से प्रसारित हजारों सूचनाओं से मिला पर्यटकों को फायदा
कुरुक्षेत्र 6 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 ने राष्ट्र ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक पहचान बना ली है। इस महोत्सव के क्राफ्ट और सरस मेले के अंतिम दिन शिल्पकार और कलाकार रुखसत होने से पहले अपने स्टॉलों और घाटों पर पर्यटकों गर्मजोशी के साथ स्वागत करते नजर आए और जाते-जाते कभी अलविदा ना कहना…अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 अगले वर्ष में फिर मिलेंगे का वादा किया। यह महोत्सव पूर्ण सुरक्षा और व्यवस्था के बीच सफल आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ। अहम पहलु यह है कि आगामी वर्ष में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 में 22 दिसंबर 2023 के दिन दीपदान कार्यक्रम होगा।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 को यादगार और सफल बनाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों और शहर का आम नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला। सभी के सांझे प्रयासों से यह महोत्सव सफलता पूर्ण रुप से सम्पन्न हुआ। अब इस महोत्सव ने लोगों के दिलों में अपनी स्थाई पहचान बना ली है। इस महोत्सव में यह देखने को मिला कि हरियाणा ही नहीं देश के कोने-कोने से लोग शिल्पकला का दीदार करने के लिए पहुंचे है। सोशल साईटस के जरिए इस महोत्सव की झलकियां को दुनिया के कोने-कोने में बैठकर लोगों ने देखा है। इस महोत्सव का लाखों लोगों ने अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि ब्रह्मसरोवर तट पर 19 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 तक चले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 का विधिवत समापन हुआ। महोत्सव में आए शिल्पकार अगले साल फिर से आने का वादा कर रुखसत हुए। इस उत्सव में देश व प्रदेश के कोने-कोने से सांस्कृतिक कलाकारों व शिल्पकारों ने भाग लिया। यहां के लोगों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। ठंड का मौसम होने के बावजूद रोजाना पर्यटकों व श्रद्धालुओं ने इस महोत्सव में आकर जमकर खरीदारी की। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश-विदेश के लाखों पर्यटकों व श्रद्धालुओं ने शिरकत की है।
 
विभिन्न राज्यों के हजारों कलाकारों ने दिखाए अपनी कला के रंग
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में नेपाल, यूगांडा, अफ्रिका सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों कलाकारों ने 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक मुख्य मंच, हरियाणा पवेलियन, सांस्कृतिक संध्या, ब्रह्मसरोवर के घाटों पर रोजाना सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत कर पर्यटकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा 48 कोस के 75 तीर्थों पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों व जिला स्तरीय कार्यक्रमों में भी अपनी प्रस्तुति दी है। इस महोत्सव में जहां आरती स्थल पर संध्या के समय विभिन्न नामी कलाकार अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं इसके साथ-साथ मुख्य पांडाल में सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रसिद्घ सूफी गायक वडाली ब्रदर्स, कुमार विशु, गजेंद्र फौगाट, साध्वी पुर्णिमा, महावीर गुड्डïू आदि प्रसिद्ध कलाकारों ने अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके साथ-साथ कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कृष्णा सिक्यूएंस प्रिंस डांस ग्रुप, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र का लूर डांस, हिमाचल प्रदेश के पुलिस बैंड की हरमोनी ऑफ द पाइन्स, नागपुर के ट्रांसजेंडर ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुति भागीदारी देश नेपाल व भागीदारी प्रदेश मध्य प्रदेश की प्रस्तुति आदि सहित हरियाणा पैवेलियन में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत के झरोखों को भी देखने का सुनहरी अवसर मिला।
बाक्स
हजारों सूचनाओं से मिला पर्यटकों को फायदा
जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा स्टाल नम्बर एक पर बनाए गए सूचना केंद्र पर 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक हजारों सूचनाएं देकर बिछड़ों को मिलाने, खोए हुए बच्चों को अभिभावकों से मिलाने, स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ-साथ खोए हुए सामान व अन्य मामलों का निपटारा करने का काम किया गया। इस सूचना केंद्र की कमान ड्रामा निरीक्षण विजय कुमार, खंड प्रचार कार्यकर्ता बरखा राम, कृष्ण लाल, मनोज, राजकुमार शर्मा, राजकुमार आदि ने संभाली हुई थी। इन लोगों ने लगातार 18 दिन तक पूरी ईमानदारी से ड्यूटी करके मेला क्षेत्र में पर्यटकों तक हजारों सूचनाओं को पहुंचाने का काम किया। ये सभी कर्मचारी अलसुबह से लेकर देर रात्रि तक अपनी डयूटी पर पूरी मुस्तैदी से डटे रहे।
फोटो कैप्शन-फोटो नंबर 20
 
नगाड़ा पार्टी, बहरूपिए व कच्ची घोड़ी रही आकर्षण का केंद्र
सांस्कृतिक कलाकारों के अलावा नगाड़ा पार्टी, राजस्थान के बहरूपिए व कच्ची घोड़ी के साथ-साथ पंजाब से आए बाजीगर ग्रुप भी महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहे। बांस के डंडों को पैरो से बांधकर लम्बू बने कलाकारों ने जहां बच्चों का खुब मनोरंजन किया, वहीं विभिन्न स्थानों पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी खींचने का पर्यटकों में खुब के्रज रहा।
बाक्स
मीडिया, समाजसेवी संस्थाओं, शहरवासियों व अधिकारियों का किया आभार
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 के सफल आयोजन पर सभी पत्रकार व छायाकारों, समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं, शहरवासियों और अधिकारियों, कर्मचारियों तथा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तमाम लोगों के संयुक्त प्रयास से ही 19 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 तक चला यह महोत्सव सफल रहा।
 
मीडिया सेंटर में बीएसएनएल ने उपलब्ध करवाई हाई स्पीड इंटरनेट सेवा
भारत संचार निगम लिमिटेड के कनिष्ठ अभियंता विरेंद्र ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 को लेकर केडीबी में बनाए गए मीडिया सेंटर में इस बार हाई स्पीड लीज लाईन की सेवाएं दी गई। इस बार मीडिया सेंटर में इंटरनेट को लेकर किसी भी प्रकार कोई दिक्कत नहीं आने दी गई। सभी ने बीएसएनएल की सेवाओं को खुब सराहना की है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *