साइकिल सवार से मोबाईल छीनने करने के दो आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस ने साइकिल सवार से मोबाईल छीनने के दो आरोपिओ  को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने साइकिल सवार से मोबाईल छीनने के आरोप में अमितेश उर्फ नानु पुत्र स्व. रविन्द्र कुमार व अमन कुमार पुत्र जगदीश वासी गाँव जनसुई थाना नग्गल जिला अम्बाला को गिरफ्तार करके उनके कब्ज़ा से मोबाईल फ़ोन व् वारदात  प्रयोग की गई मोटरसाइकिल को बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता मंजीत पांचाल ने बताया कि दिनांक 06 सितम्बर 2024 को रोहित सागवान पुत्र जसबीर सिह वासी गांव ठोल जिला कुरुक्षेत्र ने थाना इस्माइलाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया  की  वह खेती बाडी का काम करता है और उसके पास खेत में मोन्टू वासी गांव पुर जिला कठियार बंगाल काम करता है जो मोन्टू अपने परिवार सहित उसके खेत में ट्युबबैल पर ही रहता है दिनांक 06 सितम्बर 2024 को वह ठोल नई आनाज मन्डी की तरफ पैदल-पैदल अपने निजी काम के लिए जा रहा था उसी समय मोन्टू का लडका किशन अपने साईकिल पर सवार होकर उसके पास से गुजरा तभी उसके पीछे से दो नौजवान लडके मोटरसाईकिल पर उसके पास से गुजरे और उसके आगे आगे साइकिल पर जा रहे मोन्टू के लडके किशन को धक्का देकर साइकिल से निचे गिरा दिया और उसका मोबाईल छीनकर अपने मोटरसाईकिल पर सवार होकर मौके से भाग गए पुलिस ने मामला दर्ज करके
जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 सौंपी गई पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए गुप्त सुचना के आधार पर उप नि. जयपाल,  स. उप.नि. कर्मवीर, गुरबक्श सिंह  की टीम ने अमितेश उर्फ नानु पुत्र स्व. रविन्द्र कुमार व अमन कुमार पुत्र जगदीश वासी गाँव जनसुई थाना नग्गल जिला अम्बाला  को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से मोबाइल फ़ोन और वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है पुलिस ने दोनों आरोपिओ को माननीय अदालत में पेश करके माननीय अदालत के आदेश अनुसार जेल भेज दिया है

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *