कुरुक्षेत्र के नागरिकों से एनईएसडीए नागरिक सर्वेक्षण में भाग लेने की अपील, लिंक पर दें अपनी राय, नागरिक सर्वेक्षण में 5 स्तर पर ली जाएगी नागरिकों की राय
कुरुक्षेत्र 19 नवंबर उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण मूल्यांकन 2025 सर्वेक्षण में कुरुक्षेत्र जिले के नागरिक अधिक से अधिक हिस्सा लेकर फीडबैक दें। इस सर्वेक्षण में ज्यादा से ज्यादा फीडबैक दिए जाने से जिला व प्रदेश की रैंकिंग में सुधार होगा और जिले की सेवाओं को और अधिक नागरिक-अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी। यह सर्वेक्षण पूरी तरह गोपनीय है और नागरिकों की प्रतिक्रिया से ही सरकार को पता चलता है कि जमीनी स्तर पर सेवाएं कितनी आसान और प्रभावी है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जिला कुरुक्षेत्र के सभी नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों से राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण मूल्यांकन 2025 के तहत आयोजित किए जा रहे नागरिक सर्वेक्षण में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की है। जिले के सभी विभागाध्यक्षों, जिला व खंड स्तर के अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सर्वेक्षण लिंक को अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, नगर पालिकाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी कार्यालयों में भी इस लिंक का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि भारत सरकार का प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग हर दो वर्ष में एनईएसडीए के माध्यम से सभी राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों और भारत सरकार के चिन्हित मंत्रालयों या विभागों की ई-गवर्नेंस सेवा वितरण की गहराई और प्रभावशीलता का मूल्यांकन करता है। एनईएसडीए 2025 का मूल्यांकन वर्तमान में चल रहा है। इस मूल्यांकन के एक महत्वपूर्ण भाग के रूप में नागरिक सर्वेक्षण आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अपने-अपने राज्य और केंद्र सरकार के विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली ई-सेवाओं को प्राप्त करने के अनुभव के आधार पर नागरिकों के संतुष्टि स्तर को समझना है। नागरिकों का फीडबैक सरकार को सेवा वितरण प्रणाली में कमियों का आकलन करने और उसकी दक्षता में सुधार करने में मदद करता है।
सर्वेक्षण में 5 स्तर पर ली जाएगी नागरिकों की राय
उपायुक्त ने बताया कि इस नागरिक सर्वेक्षण में मुख्य रूप से 5 स्तर पर नागरिकों की राय ली जाएगी। पहले स्तर में नागरिक के बारे में सामान्य जानकारी जैसे आयु, लिंग, स्थान, व्यवसाय और शिक्षा के बारे में पूछा जाएगा। दूसरे स्तर में सरकारी सेवा पोर्टलों के उपयोग के पैटर्न और नागरिकों के अनुभव का आकलन दर्ज करना होगा। तीसरे स्तर में पोर्टल इंटरफेस, नेविगेशन और सर्च फंक्शन के उपयोग में आसानी, सहजता और पहुंच का मूल्यांकन जाना जाएगा। चौथे स्तर में पोर्टल पर अद्यतन जानकारी की उपलब्धता, निर्धारित समय के भीतर ई-सेवाओं की उपलब्धता, ई-सेवाओं के लिए स्टेटस अपडेट और अलर्ट, और ई-सेवा आवेदनों व दर्ज शिकायतों की ट्रैकिंग होगी। अंतिम स्तर में ई-सेवा पोर्टलों में लागू सुरक्षा उपायों और गोपनीयता सुरक्षा के बारे में नागरिकों की धारणा का आकलन होगा।
योजनाओं के बारे में साझा करे अपने अनुभव
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि नागरिक एनईएसडीए.जीओवी.इन/वेयफॉरवर्ड/
