करनाल। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनसंपर्क को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज करनाल के सेक्टर-13 में शक्ति केंद्र पालक श्री अशोक ढींगरा जी के निवास पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से करनाल के विधायक श्री जगमोहन आनंद जी उपस्थित रहे।
बैठक में शक्ति केंद्र प्रमुखों, पालकों, BLA-2 एवं बूथ अध्यक्षों सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
विधायक श्री जगमोहन आनंद जी ने संगठनात्मक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्मक ढांचा है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आमजन के साथ निरंतर संवाद और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता से ही संगठन को नई मजबूती मिलती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं को जनसेवा के संकल्प के साथ जनता के बीच रहकर उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना चाहिए।
बैठक में मंडल अध्यक्ष श्री नवीन बत्रा जी, BLA-2 श्री सीताराम जी, बूथ अध्यक्ष श्री चरणजीत आहुजा जी, श्री हरीश ललित जी, मंडल सचिव श्री अजीत जैन जी, पालक श्री प्रवीण जी, श्री सौरव ढींगरा जी, सह शक्ति केंद्र प्रमुख श्री सुनील टंडन जी, शक्ति केंद्र प्रभारी श्री सुमित ललित जी, मंडल सचिव श्रीमती पायल अरोड़ा जी, शक्ति केंद्र प्रमुख श्री दीपक कौशिक जी, BLA-2 श्री विवेक कुमार जी, श्री जगदीश शर्मा जी, बूथ अध्यक्ष श्री राजेश आहुजा जी, पालक श्री आर.के. शर्मा जी, आईटी प्रमुख श्री रजत जी सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
बैठक का सामूहिक संकल्प रहा कि संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाते हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता से जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
