महापौर ने नगर निगम कार्यालय में नागरिकों से किया संवाद, अधिकांश समस्याओं का मौके पर कराया समाधान
लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश, स्वच्छता सहित सड़क व जल निकासी व्यवस्था सुधारने पर जोर
करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना, उनकी जरूरतों को समझना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। इस दिशा में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने ये विचार बुधवार को नगर निगम स्थित अपने कार्यालय में नागरिकों से संवाद में व्यक्त किए। महापौर ने उनकी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित विषयों की जानकारी लेते हुए अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया। वहीं, जिन मामलों में संबंधित विभागों की कार्रवाई अथवा अतिरिक्त प्रक्रिया की आवश्यकता थी, उनके शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करवाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। आमजन को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि नागरिकों की ओर से सामने आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें और निर्धारित समय में कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि करनाल में स्वच्छता, सफाई व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के समग्र विकास के लिए जरूरी है कि विकास कार्यों के साथ-साथ रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों में लापरवाही के बजाय जिम्मेदारी और तत्परता के साथ काम किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में नागरिकों के सुझाव भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनभागीदारी से न केवल समस्याओं की सही पहचान होती है, बल्कि उनके व्यावहारिक समाधान तलाशने में भी मदद मिलती है। इसलिए नागरिकों को अपनी समस्याएं और सुझाव संबंधित मंचों पर रखने चाहिए, वहीं नगर निगम का दायित्व है कि प्रत्येक उचित शिकायत पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करे।
जनभागीदारी से विकसित करनाल का संकल्प दोहराते हुए महापौर ने कहा कि करनाल को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और विकसित शहर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। नगर निगम की प्राथमिकता है कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और शहर की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार हो। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शहरवासियों के बीच बेहतर संवाद तथा समन्वय आवश्यक है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नागरिकों के सहयोग और सुझावों के साथ करनाल के विकास कार्यों को और

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *