शाहाबाद 13 अगस्त वीरवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर नई अनाज मंडी में फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल की गई रिहर्सल कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी नागरिक शंभु राठी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि शाहाबाद में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह नई अनाज मंडी में मनाया जाएगा और राष्टï्रीय ध्वजारोहण करके शहीदों को सलामी दी जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर नई अनाज मंडी शाहाबाद में फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को चेयरमैन सुभाष कलसाना मुख्यातिथि के रुप में राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे।
एसडीएम शंभु राठी ने कहा कि विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा आज नई अनाज मंडी में सांस्कृतिक कार्यक्रम पीटी, डंबल, लेजियम, योगा शो तथा परेड की रिहर्सल की गई। परेड में पुलिस विभाग की टुकड़ी, एनसीसी व विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की। उन्होंने कहा कि उपमंडल के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं की स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर लें। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विद्यार्थियों ओर पुलिस जवानों में खासा जोश हैं। सभी विद्यार्थी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर के साथ कर रहे हैं। उन्होंने सभी टुकडिय़ों के प्लाटून कमांडर को कमियों के बारे में जानकारी दी और उन्हें तुरंत दुरुस्त करने के दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यातिथि जब परेड की सलामी लेंगे, तो सभी टुकडिय़ां शानदार परेड करती हुई मुख्य मंच के आगे से गुजरेंगी। सभी टुकडिय़ों के जवानों के कदम से कदम और बाजु से बाजु की ताल मिलनी चाहिए। जब सभी अच्छी परेड करेंगे, तो निश्चित ही यह समारोह यादगार बन जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार नवनीत सिंह, बीडीपीओ कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *