पिहोवा 11 अगस्त – उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंद्र सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के दौरान कोई भी नागरिक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर सकता है। इसके बाद पोर्टल पर संबंधित के नाम से प्रमाण पत्र जारी हो जाएगा। इसके लिए हर घर तिरंगा.कॉम पर पंजीकरण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को विशेष तौर पर मनाएं और इसमें लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो।
एसडीएम गुरविंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान की हर घर तिरंगा पोर्टल पर वीडियो और फोटो अपलोड करें। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा पोर्टल पर नागरिक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करें और देश की आन बान शान तिरंगे के प्रति सम्मान जाहिर करें। इसके लिए नागरिकों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी मिलेगा। सेल्फी अपलोड करने के लिए नागरिक पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है।
