कुरुक्षेत्र पुलिस ने हमला करके चोट मारने के दो आरोपियों गिरफ्तार किया है तथा एक नाबालिग आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में थर्ड गेट पुलिस चौंकी की टीम ने हमला करके चोट मारने के आरोपी गुरदीप उर्फ़ मिन्टी वासी बारना जिला कुरुक्षेत्र वा जतिन वासी पबनावा जिला कैथल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मामले में शामिल समसीपुर जिला कुरुक्षेत्र वासी एक नाबालिग आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवकत ने बाताया कि पुलिस को दिए अपने ब्यान में दीपक वासी खेडी शिभवाली जिला कैथल ने बताया कि वह गुरुग्राम से मैनेजमैन्ट की पीएचडी की पढाई कर रहा है। दिनांक 04 अगस्त026 को समय करीब 2-45 बजे दोपहर वह पर अपने दोस्त विनय वासी खिदरपुरा कुरुक्षेत्र को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरी के पास छोडने जा रहा था। उस समय उसकी थार गाडी में विनय के साथ अमन वासी नरवाना भी था। जब हम चाये पीने के लिए लाइब्रेरी के पीछे चाये के खोके पर खड़े थे उसी समय भुल्ला वासी समसीपुर, मिन्टी वासी बारना वा जतिन वासी पबनावा डन्डे वा लाठियां लेकर उनके पास आए। उन्होंने आते ही अमन पंडित वासी नरवाना को बिन्डे से मारना शुरू कर दिया तो उसने बीच-बचाव करके उसे छुडवाने लगा तो उन तीनो ने डण्डे-बिन्डो से उसे मारना शुरू कर दिया। आरोपी उनको चोटें मारकर जन से मारने की धमकी देकर भाग गए। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच थर्ड गेट पुलिस चौंकी के सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार को दी गई।
दिनांक 7 अगस्त 26 को केयूके थाना के अंतर्गत थर्ड गेट पुलिस चौंकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार की टीम ने हमला करके चोट मारने के आरोपी गुरदीप उर्फ़ मिन्टी वासी बारना जिला कुरुक्षेत्र वा जतिन वासी पबनावा जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मामले में शामिल समसीपुर जिला कुरुक्षेत्र वासी एक नाबालिग आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग 2 बिंडे व एक प्लास्टिक की पाइप बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
