कुरूक्षेत्र।  अंबाला के पुलिस अधीक्षक रहे और फरीदाबाद से डीआईजी पुलिस पद से रिटायर हुए विनोद कौशिक का आज अंबाला शहर में ब्राहामण महापंचायत व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। आईपीएस विनोद कौशिक आज अंबाला वीरेश शांडिल्य के निवास पर पहुंचे और उसके बाद अंबाला शहर कोर्ट में पहुंचे जहां उनका बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सीनियर एडवोकेट दिलबाग सिंह दानीपुर व एडवोकेट सुमीत शर्मा के कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर एडवोकेट पंकज अरोड़ा, एडवोकेट वीरेंद्र सागर, निधि शर्मा, एडवोकेट विपीन, एडवोकेट महेश बत्रा, एडवोकेट शुभम मल्होत्रा, बराड़ा के पूर्व एसएचओ सुरेश शर्मा, एडवोकेट आर्यन चढूनी, सरपंच जसबीर सिंह सहित भारी तादाद में वकीलों ने डीआईजी पुलिस रहे विनोद कौशिक व वीरेश शांडिल्य का जोरदार स्वागत किया। डीआईजी रहे विनोद कौशिक का बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान दिलबाग दानीपुर व सुमीत शर्मा ने कहा कि जब विनोद कौशिक अंबाला में एसपी थे उन्होंने अंबाला में अपराधियों के खिलाफ जोरदार मुहिम छेड़े रखी और पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार पर नकेल डाली। दानीपुर ने कहा कि आज देश को विनोद कौशिक जैसे आईपीएस अधिकारियों की जरूरत है जिनके लिए कर्म ही पूजा है। वहीं वीरेश शांडिल्य ने विनोद कौशिक को अंबाला आगमन पर दोशाला देकर सम्मानित किया और कहा कि विनोद कौशिक जब अंबाला में एसपी थे तो उन्होंने अंबाला में कानून व्यवस्था को मजबूत किया था और किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर पुलिस ज्यादती नहीं होनी दी। शांडिल्य ने कहा कि विनोद कौशिक ने जब तक खाकी पहने रखी तब तक उस पर दाग नहीं लगने दिया और पीड़ितों को न्याय देने का काम किया। वहीं डीआईजी रहे विनोद कौशिक ने कहा कि वीरेश शांडिल्य व अंबाला बार के सभी वकीलों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने उन्हें सम्मान दिया और उनके कार्यकाल को सराहा। वहीं उन्होंने वीरेश शांडिल्य को एक सच्चा देशभक्त बताया और कहा कि वीरेश शांडिल्य आतंकवाद के खिलाफ जन आंदोलन छेड़े हुए हैं और भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, उधम सिंह, असफाक उल्ला खान, खुदीराम बोस, राम प्रसाद बिसमिल व मदन लाल ढींगरा जैसे शूरवीरों की सोच पर पहरा दे रहे हैं। इससे बड़ी राष्ट्रभक्ति नहीं हो सकती। डीआईजी रहे विनोद कौशिक ने कहा वीेरेश शांडिल्य संविधान व तिरंगे की रक्षा के लिए मजबूत लड़ाई लड़ रहे हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *