लाडवा, 6 अगस्त हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की सभी विधानसभाओं का समान रूप से विकास करवा रहे हैं। लाडवा विधानसभा में चार गुणा गति से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रदेश में पहले की सरकारों में क्षेत्र और जाति को देखकर काम होते रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षेत्रवाद, जातिवाद को तो खत्म किया ही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा की ग्रामीण सीट से चुनाव लड़वाकर ग्रामीण विकास को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि इस सोच से देश, प्रदेश व ग्रामीण क्षेत्र को विकसित करने में गति मिली है। ऐसी योजनाओं से ही वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाया जाएगा।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी वीरवार को अनाज मंडी धर्मशाला लाडवा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उपाध्यक्षा सुमन सैनी का कार्यक्रम में पहुंचने पर पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाशोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गुरु रविदास जी के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने जाति-पाति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया। गुरु जी के बताए समरसता, समानता और मानव सेवा के आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भव्य कलश वंदन यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। यात्राओं से गुरु जी के समता, समानता और मानव सेवा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं, इनमें सबसे बड़ा युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना खर्ची बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां दी जाना शामिल है। सभी नागरिक अपने बच्चों को इस बारे में समझाकर उन्हें पढ़ाई की ओर ले कर जाए, नौकरी के पेपर की तैयारी करवाएं, ताकि वह पढ़ लिखकर अपनी योग्यता को साबित करें और सरकारी नौकरी पाकर अपना, अपने परिवार और समाज का विकास करें। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि देश में आजादी महोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व को सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार हर विधानसभा में एक तिरंगा यात्रा भी निकल रही है, जिसकी शुरुआत 10 अगस्त को हरियाणा की लाडवा विधानसभा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। उन्होंने नागरिकों को इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने का आह्वान किया।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि आज से मंडियों में किसानों की गेहूं की खरीद की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सबसे पहले हरियाणा राज्य में किसानों की सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदना शुरू किया था। इसके अलावा सब्जी व बागवानी की फसलों में भाव की भरपाई के लिए भावांतर भरपाई योजना को लागू करके किसानों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के किसानों की आय को बढ़ाने के लिए लगातार योजनाओं को बनाकर लागू कर रहे हैं। किसानों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इस मौके पर नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, सतबीर मंगोली, पूनम सैनी, नायब सिंह पटाक माजरा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *