कुरुक्षेत्र, 30 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दो शिक्षक व चार गैर-शिक्षक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति अवसर पर प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय के उत्थान में शिक्षकों व कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। शिक्षक व कर्मचारी शिक्षण संस्थान का मजबूत आधार होते हैं जो संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षक व कर्मचारियों से औपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखेगा तथा भविष्य में भी सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारियों के अनुभव विश्वविद्यालय के काम आएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी के सुझाव लिए व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
कुवि कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारियों ने अपने विचार व अनुभव साझा किए व विदाई पार्टी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट किया।
सेवानिवृत्त होने वालों में गणित विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर दलबीर सिंह, आईआईएचएस के एसोसिएट प्रोफेसर प्रदीप कुमार, रिजल्ट ब्रांच-1 के सहायक हनुमान, अंतर्राष्ट्रीय हॉस्टल से सहायक मनमोहन सिंह, सामान्य शाखा से स्टेनो बीर सिंह तथा यूनिवर्सिटी प्रैस से प्रूफ रीडर नरेश शामिल हैं।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, चीफ वार्डन प्रो. जसबीर ढांडा, प्राचार्या प्रो. रीटा, लोक सम्पर्क विभाग की उप-निदेशिका डॉ. जिम्मी शर्मा, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, डॉ. रमेश कुमार, वित्त अधिकारी कंचन बाला, सहायक कुलसचिव ईश्वर रावत, अजमेर सिंह, प्रैस मैनजर रामेश्वर सैनी, विकास कांतिवाल, मोहन बिष्ट, पंकज जांगड़ा सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे।