कुरुक्षेत्र 30 जुलाई अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि बिजली विभाग के कारण जिले में कहीं पर भी कोई हादसा हुआ तो संबंधित एरिया के एसडीओ व जेई के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। बिजली विभाग जिले में सर्वे करवाकर ऐसी लोकेशन को खत्म करना सुनिश्चित करे। नेशनल हाईवे 44 पर प्रतापगढ़ गांव के पास फ्लाईओवर तैयार किया जाएगा। यहां पर प्रतापगढ़ के नागरिकों व पास के आश्रम के अनुयायी को हर समय बना दुर्घटना के भय को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस प्रोजेक्ट की डीपीआर एनएचएआई को भेजी जा चुकी है। शाम के समय ड्रिंक करके वाहन चलाने वाले चालकों के चालान किए जाए। बिजली विभाग लाट्ïस ग्रीन सिटी वाली सडक़ पर खड़े बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जाए।
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आरटीए विभाग जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में बोल रहे थे। इस बैठक में 36 एजेंडों पर चर्चा हुई, 11 का समाधान किया जा चुका है, 14 एजेंडे पेंडिंग और 11 नए एजेंडे शामिल किए गए। जिला में जून महीने में 51 सडक़ हादसे हुए इनमें 18 नागरिकों की मौत हुई है। इस बैठक में एसडीएम अमन कुमार भी मौजूद रहे। आरटीए इंस्पेक्टर जोगिंद्र ढुल ने एजेंडों को विस्तार से प्रस्तुत किया। पुलिस विभाग के साथ मिलकर दुर्घटना ग्रस्त एरिया का विजिट करें और हादसों के कारण का पता लगाएं, ताकि भविष्य में सडक़ हादसों को रोका जाए। ढांड रोड पर स्पीड सेसिंग कैमरा लगाया जाए, मथाना बस स्टैंड पर लाडवा साइड के मार्ग पर डिवाइडर को आगे तक तैयार किया जाए। नेशनल हाईवे 152 डी से उतरने वाले रैंप पर टैप लगाई जाए, जो चालक सावधानी पूर्वक और सुरक्षा के साथ चलते हैं, उनको सुविधा मिलती चाहिए। इसके साथ ही महिला पुलिस थाना के सामने वाली सडक़ का लेवलिंग बनाई जाए।
उन्होंने कहा कि उमरी रोड के गड्ढे, भद्रकाली मंदिर से झासा रोड के सरस्वती ब्रिज के गड्ढे, उमरी चौक पर पैचवर्क, साहा चौक पर ट्रैफिक लाइट व स्पीड ब्रेकर तैयार किए गए। इसी तरह पिहोवा से इस्माईलाबाद रोड पर महाराजा पैलेस के पास ग्रील लगाने का कार्य पूरा किया। सुशांत सिटी के सामने अवैध कट को ग्रील लगाकर बंद किया गया। इसके अलावा आईटीआई के सामने ब्रेकर पर पेंट के साथ पट्ïटी लगाई गई।
म्हारी सडक़ ऐप की 4873 शिकायतों में से 1542 इन प्रोग्रेस और 3274 शिकायतें की बंद
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि म्हारी सड़क ऐप के माध्यम से आने वाली शिकायतों को संबंधित विभाग 7 दिनों में निपटाना सुनिश्चित करे और इसकी रिपोर्ट बनाकर कमेटी को पेश करें। इस ऐप पर 29 जुलाई तक 4873 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इनमें से 1542 शिकायतें इन प्रोग्रेस हैं और 3274 शिकायतें बंद की जा चुकी हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हुए कहा कि पैनेल के सभी अस्पतालों को पीएम राहत योजना के तहत केसों को स्वीकार किया जाए। इस योजना के तहत अभी तक 235 केस आए थे, सभी केसों की समीक्षा की जा चुकी है, इनमें से 213 केसों को मंजूरी मिल चुकी है। बजट आते ही लाभार्थियों के खाते में पेमेंट की जाएगी।
अब हर प्रकार की शिकायत, समस्या व सुविधा के लिए डायल करें 112
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि पहले स्वास्थ्य, फायर, पुलिस, सडक़ दुर्घटना सहित अलग-अलग कामों के लिए हर विभाग का अलग नंबर होता था, लेकिन अब सभी कामों के लिए केवल डायल 112 शुरू किया गया है। इस डायल 112 नंबर पर 100, 101, 102, 108 सहित अन्य नंबरों वाली सभी सुविधाएं जोड़ी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हिट एंड रन के पेंडिंग 8 केस में रेडक्रॉस सोसायटी के कर्मचारी घर-घर जाकर उनके डाक्यूमेंट पूरा करवाने में मदद करेंगे, ताकि  पेंडिंग सभी 8 मामलों में विभाग द्वारा सहायता राशि भेजी जा सके।
दयालु-2 योजना के लाभार्थियों से फोन पर संपर्क कर कागजात करवाएं पूरे
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि दयालु-2 योजना के तहत 44 मामलों में संबंधित विभाग पत्राचार के साथ-साथ फोन करके लाभार्थी के कागजात को पूरा करवाए, ताकि उनको लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि 28 जुलाई तक दयालु-2 योजना के तहत 113 केस प्राप्त हुए हैं। इनमें से 58 मामले पहले ही अप्रूव हो चुके हैं, 7 केस रद्द किए, 2 प्रोग्रेस में हैं और 44 मामले रि-ओपन किए गए है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *