पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशामुक अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा एक और जहां नशा तस्करों की धरपकड़ की जा रही है वहीं आमजन को जागरूक करने के जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई नशा करता या नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि नशे की बीमारी को जड़ से उखाड़ा जा सके। नशे को जड़ से ख़त्म करने के लिए आमजन का सहयोग जरुरी है। आम जनता से यही अपील रहेगी कि इस समस्या को जड़ से उखाड़ कर फेंकें और अपने कुरुक्षेत्र की भूमि को नशे से मुक्त करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को नशे से दूर रखें तथा नशे को की बीमारी को जड़ से उखाड़ने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। जिला पुलिस नशे को लेकर काफी समय से सख्त कार्रवाई कर रही है आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
पत्रकारों से बात करते हुए कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कावंड़ियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कावंड़ियों की सुरक्षा के साथ-साथ उन पर निगरानी भी रखी जाएगी। मारकंडा मंदिर पर जाम की समस्या को लेकर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन देते हुए कहा कि इसके समाधान के लिए जल्दी ही यहां पर पुलिस की तैनाती की जाएगी तथा गलत दिशा में चलने वाले या अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जनता दरबार निरंतर जारी रहेगा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता दरबार लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से बहुउद्देशीय कार्यक्रम है। इसके तहत न केवल आम जनता की शिकायतें सुनी जा रही हैं, बल्कि थाने की कार्यशैली, दैनिक कामकाज और पेंडिंग मामलों का गहन निरीक्षण किया जाता है। जनता की शिकायत का मौके पर समाधान करना है।
