कुरुक्षेत्र, 28 जुलाई। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से शहर के विकास के लिए 46 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। इतना ही नहीं शहर के विकास में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बजट की कोई कमी नहीं रख रहे। आए दिन शहर में एक के बाद एक विकास कार्यों के उदघाटन व शिलान्यास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास ले जाने के देरी हैं, वहां से परियोजना को मंजूरी साथ के साथ मिल रही है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा मंगलवार को सेक्टर 5 में 46 लाख की लागत के विकास कार्यों का उदघाटन करने उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बजट से सेक्टर 5 में ग्रीन बेल्ट की चार दीवारी, ग्रीन बेल्ट में ग्रिल, नागरिकों के बैठने के लिए बैंच इत्यादि का विकास कार्य किया जाएगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही थानेसर हल्का का चहुंमुखी विकास कार्य 3 गुणा गति के साथ किया जा रहा है। इस सरकार ने गांव और शहरों के हर वार्ड का सामान रूप से विकास कार्य करवाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से थानेसर हल्का के विकास का सैंकडों करोड का बजट खर्च किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि इस सरकार ने सबका साथ सबका विकास की नीति को आधार मानकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। इस सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का फायदा मिले। इस अवसर पर मलकीत ढांडा, मोहिन्द्र मेहत्ता, अनिल शर्मा, शीश पाल शर्मा, महेन्द्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
