कुरुक्षेत्र, 28 जुलाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरुक्षेत्र दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की सीजेएम एवं सचिव नीतिका भारद्वाज के दिशा-निर्देशानुसार 29 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मथाना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेगा सर्विस कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसी दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इस मेगा कैंप में आमजन की समस्याओं का समाधान करने एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लगाई जाएंगी।
सीजेएम एवं डीएलएसए कुरुक्षेत्र सचिव नीतिका भारद्वाज ने कहा कि आमजन 29 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होने वाले इस मेगा सर्विस कैंप में पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं। रक्तदान में शामिल होने वाले इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा सीधे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मथाना में पहुंचकर भी रक्तदान कर सकता है।
कैंप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं समाज कल्याण विभाग, एमएसएमई विभाग, बागवानी विभाग, यूएचबीवीएन विभाग, रेड क्रॉस सोसाइटी, ट्रैफिक पुलिस, एलडीएम पीएनबी, खादी ग्रामोद्योग, दीवाल ग्रामोद्योग, सर्व समाज कल्याण सेवा समिति, उमंग एनजीओ, एमडीडी एनजीओ तथा जिला रेवेन्यू विभाग (मयुटेशन संबंधित कार्य) सहित अन्य विभागों द्वारा भाग लिया जाएगा।
इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों द्वारा उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *