कुरुक्षेत्र 24 जुलाई रोजगार विभाग द्वारा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र कुरुक्षेत्र के मंडल रोजगार अधिकारी द्वारा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिर्जापुर व अभिमन्युपुर के विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं के बाद विभिन्न करियर ऑप्शन तथा यूपीएससी, एनडीए, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे व अन्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई।
मंडल रोजगार अधिकारी प्रदीप चोपड़ा द्वारा विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य की महत्ता तथा लक्ष्य को पाने के बारे में प्रोत्साहन दिया गया तथा मंडल रोजगार अधिकारी द्वारा पीएम विकसित भारत रोजगार योजना तथा पीएम इंटर्नशिप स्कीम पद्धति के बारे में बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. सुषमा, अनिता व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
