कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में संस्कृत एवं इंडोलॉजिकल स्टडीज संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एम.ए. (हिंदू स्टडीज) दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में प्रवेश अधिसूचना जारी करते हुए इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस पाठ्यक्रम में कुल 20 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगी तथा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन या अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि हरियाणा के अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 300 रुपये रखा गया है। पात्रता, चयन सूची जारी करने की तिथियां, सीट मैट्रिक्स, प्रवेश शुल्क, अतिरिक्त एवं सुपरन्यूमरेरी सीटों सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियां विश्वविद्यालय के हैंडबुक ऑफ इन्फॉर्मेशन तथा अधिसूचना में उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अपलोड करने होंगे।