कुरुक्षेत्र पुलिस ने अवैध असला सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने असला सप्लाई करने के आरोपी विशाल उर्फ़ विक्की वासी सोढ़ी जिला कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफतार कर लिया।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 07 जूलाई 2026 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, कुलदीप सिंह, मुख्य सिपाही दिनेश कुमार, एसपीओ गुरदेव व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही ईश्वर की टीम हुड्डा ग्रांऊड पेहवा मे नजदीक सरस्वती नदी पेहवा के पास गस्त पर थी। पुलिस टीम ने नवाब वासी तलहेडी जिला कुरुक्षेत्र को नाजायज असला होने के शक के आधार पर काबू किया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देशी कट्टा 315 बोर व एक जिन्दा रौंद बरामद हुआ था। बरामदशुदा हथियार के बारे मे पूछने पर आरोपी कोई लाईसैंस व दस्तावेज पेश नही कर सका। आरोपी के खिलाफ थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

दिनांक 22 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्ग निर्देश मुख्य सिपाही अनिरुद्ध की टीम ने असला सप्लाई करने के आरोपी विशाल उर्फ़ विक्की वासी सोढ़ी जिला कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफतार कर लिया।

अवैध शराब रखने का आरोपी गिरफ्तार। 

कुरुक्षेत्र पुलिस ने अवैध रूप से अवैध रूप से शराब रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना सदर पेहवा की टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोपी संजय कुमार  वासी असमानपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 10 बोतल ठेका शराब देसी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

        जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 22 जून 26 को थाना सदर पेहवा के उप निरीक्षक हंसराज व मुख्य सिपाही बीरबल की टीम ने संजय कुमार वासी असमानपुर जिला कुरुक्षेत्र को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में टी-पॉइंट ढांड पेहवा से काबू किया। आरोपी से 10 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की गई। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर पेहवा में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *