कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को सुलझाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में थाना शाहबाद की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में विरेंद्र उर्फ़ सेंटी वासी तंदावाली जिला अम्बाला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 17 जनवरी 22 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में मंदीप सिंह वासी माजरी मोहल्ला शाहबाद ने बताया कि वह तथा कुलविन्द्र सिंह उसके तय के लड़के को देखने के लिए उसके ताया के घर अलग-अलग मोटरसाईकलों पर उनके घर गए थे। वह दोनों मोटरसाईकलों को घर के बाहर खड़ी करके घर के अन्दर चले गए। थोड़ी देर बाद देखा तो उनकी दोनों मोटरसाईकलों को अज्ञात चोर चोरी करके ले गए। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच पुलिस चौंकी शहर शाहबाद द्वारा की गई।
दिनांक 21 जुलाई 26 को थाना शाहबाद के अंतर्गत पुलिस चौंकी शहर शाहबाद प्रभारी सहायक उप निरीक्षक हरजीत सिंह के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक राम निवास व मुख्य सिपाही गुरमेल की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी विरेंद्र उर्फ़ सेंटी वासी तंदावाली जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा चोरीशुदा मोटरसाइकिल पहले ही बरामद हो चुकी है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
