कुरुक्षेत्र पुलिस ने नाजायज शराब बनाने के आरोपी के आरोपी को चलती भट्टी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना सदर पेहवा की टीम में नाजायज कच्ची शराब निकालने के आरोपी बलविन्द्र सिहं उर्फ बिन्द्र वासी कुपिया प्लाट कराह साहब जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 4 लीटर लाहन व 2 बड़ी बोतल नाजायज शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 22 जुलाई 26 को थाना सदर पेहवा प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक हंसराज, बीरबल सिहं व सहायक उप निरीक्षक मुकेश की टीम गस्त पर गांव कराह साहब अड्डा पर मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि बलविन्द्र सिहं उर्फ बिन्द्र वासी कुपिया प्लाट कराह साहब नजायज कच्ची शराब निकालकर लोगो को पिलाने व बेचने का काम करता है। जिसने आज भी गुड का लाहन बनाकर लाहन की शराब निकाल रहा है। यदि तुरंत रेड की जाए तो उससे काफी मात्रा मे निकाली हुई नाजायज शराब बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम बलविन्द्र उर्फ बिन्द्र के मकान कुपिया प्लाट कराह साहब पर पहुंची जहां पर एक नौजवान लडका खडा हुआ दिखाई दिया। जिसको पुलिस द्वारा नामपता पूछने पर उसने अपना नाम बलविन्द्र उर्फ बिन्द्र वासी कुपिया प्लाट कराह साहब बताया। मौका पर एक लाहन की ड्रमी से नाजायज शराब निकल रही थी। जो ड्रमी के उपर तसला लगा हुआ था व ड्रमी से एक नाली प्लास्टिक नीचे पैप्सी कि बोतल मे लगी हुई थी जिसमे ड्रमी से तैयार शुदा नाजायज शराब आ रही थी। मौका से 4 लीटर लाहन व 2 बड़ी बोतल नाजायज शराब व नाजायज भट्टी का सारा सामान कब्जा में लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पेहवा मे मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफतार किया गया।
