हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह 21 और 22 जुलाई को कुरुक्षेत्र प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान दोनों वरिष्ठ नेता जिला कांग्रेस कार्यालय में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे। यह जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का यह दौरा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति तय करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 21जुलाई को दोपहर 3:45 बजे से 5:30 बजे तक जिला कांग्रेस कार्यालय, कुरुक्षेत्र में डीसीसी कार्यकारिणी की सदस्यों से मिलेंगे।इसके बाद शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक शाहाबाद (एससी) विधानसभा तथा 7:30 बजे से 9:30 बजे तक थानेसर विधानसभा के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग संवाद करेंगे। बैठक में प्रभारी संजय दत्त एवं प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह संगठनात्मक कार्यों एवं एसआईआर (SIR) की समीक्षा करेंगे।वही 22 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक पिहोवा विधानसभा, जबकि 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लाडवा विधानसभा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि यह दौरा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *