कुरुक्षेत्र, 15 जुलाई। जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से टीबी के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। रतगल और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को टीबी से बचाव की जानकारी दी गई। हरियाणा रेडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी और राज्य महासचिव डॉ. सुनील कुमार के निर्देशानुसार टीबी को-आर्डिनेटर अंजलि की अगुवाई में लोगों को क्षय रोग के प्रति बचाव और नियमित रूप से दवाई व चेकअप बारे अवगत कराया गया।
जिला रेडक्रास सोसायटी के कार्यकारी सचिव रमेश चौधरी ने बताया कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के मार्गदर्शन में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत स्लम बस्तियों, गांवों और श्रमिकों को जागरूक किया जा रहा है। सरकार द्वारा टीबी उन्मूलन अभियान के तहत टीबी को हराने के लिए सभी के साझे प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने समाजसेवी सस्थाओं से निक्षय मित्र बनकर टीबी के गरीब मरीजों को गोद लेने की अपील की।
रेडक्रास टीबी को-आर्डिनेटर अंजलि ने बताया कि रेडक्रास की ओर से ड्राप आउट क्षय रोगियों का इलाज शुरू करने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को पौष्टिक आहार किट भी वितरित की जा रही हैं। इसके साथ ही, रेडक्रास वालंटियर की ओर से गांवों में भी आमजन को जागरूक किया जा रहा है और बचाव सामग्री भी वितरित की जा रही हैं। सरकार की ओर से टीबी जागरूकता को लेकर जो कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं, उनमें भी रेडक्रास सोसायटी बढ़-चढक़र हिस्सा लेती है।
जिला टीबी आफिसर डॉ. संदीप अग्रवाल ने कहा कि टीबी मुक्त हरियाणा अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रास के संयुक्त सौजन्य से टीबी जागरूकता अभियान चला जा रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से झुग्गी-झोपड़ियों के साथ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लगाने वाले स्क्रीनिंग कैंपों में भी रेडक्रास का विशेष सहयोग रहता है। इस अवसर पर वालंटियर जोगेंद्र, राहुल, रानी और आरती प्रमुख रूप मौजूद रहीं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *