पिपली/लाडवा, 15 जुलाई। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि गुरुओं की पावन वाणी हमें सेवा, समर्पण, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कुरुक्षेत्र केवल महाभारत और गीता की भूमि ही नहीं है, बल्कि यह सिख पंथ के लिए भी अत्यंत पवित्र स्थान है। यहां गुरुओं ने पधारकर मानवता को सेवा, त्याग और भाईचारे का संदेश दिया है। इसी भावना को जीवंत रखने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से कुरुक्षेत्र में विश्वस्तरीय सिख संग्रहालय बनाया जा रहा है।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने पिपली में नीलधारी गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर गुरु साहिब से अरदास की। उन्होंने अरदास करते हुए समस्त मानवता पर सच्चे पातशाह की मेहर बने रहने की प्रार्थना तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो। इसके साथ ही गुरुद्वारा साहिब के आध्यात्मिक वातावरण में कुछ पल बिताकर मन को असीम शांति एवं नई ऊर्जा का अनुभव प्राप्त किया।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहली पातशाही गुरु नानक देव जी से लेकर दशमी पातशाही गुरु गोबिंद सिंह जी के इतिहास और पवित्र वाणी को लेकर भव्य और शानदार सिख संग्रहालय बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को सिख म्यूजियम का शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी साध संगत इस कार्यक्रम में पहुंचने कर सिख संग्रहालय के साक्षी बनने की अपील की।
उन्होंने बताया कि संग्रहालय में गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र वाणी, सिख इतिहास के दुर्लभ चित्र, शस्त्र, पांडुलिपियां और ऐतिहासिक दस्तावेज भी रखे जाएंगे। इसके साथ ही लाइब्रेरी, रिसर्च सेंटर, ऑडिटोरियम और बच्चों के लिए इंटरेक्टिव गैलरी भी बनाई जाएगी ताकि युवा पीढ़ी सिख गुरुओं के जीवन से प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि यह सिख म्यूजियम केवल एक इमारत नहीं होगी, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। जब कोई श्रद्धालु या पर्यटक यहां आएगा तो उसे सिख धर्म की महान परंपराओं और गुरुओं के बलिदान का साक्षात अनुभव होगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेडा, परमजीत कश्यप, पूनम सैनी, मोनिका बंसल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *