कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा की टीम में नशीला पदार्थ रखने के आरोपी पंकज कुमार उर्फ भोला वासी रामचंद्र कालोनी थानेसर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 12 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 जूलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के मार्ग निर्देश में पीएसआई बलजीत सिहं, उप निरीक्षक सुदेश कुमार, सिपाही गौरव, सचिन व  गाडी चालक मुख्य सिपाही संदीप कुमार की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में देवी लाल चौंक कुरुक्षेत्र के पास कृष्णा संग्रालय के सामने सडक पर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि पंकज कुमार उर्फ भोला वासी रामचंद्र कालोनी थानेसर जिला कुरुक्षेत्र हैरोईन/चिट्टा बेचने का काम करता है। आज भी पंकज कुमार उर्फ भोला अपनी मोटरसाईकल नम्बर एचआर-07-टी-2852 पर कुछ समय पहले हैरोईन/चिट्टा बेचने के लिये थीम पार्क थानेसर मे स्टेज के पास आया है। जो अभी भी थीम पार्क मे हैरोईन/चिट्टा बेचने के लिये स्टेज के पास खडा है यदि थीम पार्क मे बनी स्टेज के पास मोटरसाईकिल पर खडे पंकज कुमार उर्फ भोला को काबू करके उसकी व उसकी मोटरसाईकिल की तालाशी ली जाये तो पंकज कुमार उर्फ भोला से काफी मात्रा मे हैरोइन/चिट्टा बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम थीम पार्क पहुंची जहां पर स्टेज के पास एक युवक मोटरसाइकिल के साथ खड़ा दिखाई दिया। जिसको पुलिस टीम ने काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम पंकज कुमार उर्फ भोला वासी रामचंद्र कालोनी थानेसर जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *