अंबाला। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य पंजाब के पूर्व डीजीपी रहे सरदार राजिंदर सिंह के निवास पर पहुंचे और उनके छोटे भाई जो नवांशहर के एसपी थे इकबाल सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया व परिवार को सांत्वना दी। नवांशहर के एसपी इकबाल सिंह 54 साल के थे और कुछ दिनो ंसे बीमार चल रहे थे। वीरेश शांडिल्य ने सरदार इकबाल सिंह की पत्नी मनजीत कौर व बेटे युवराज सिंह को भी सांत्वना दी। वीरेश शांडिल्य राजिंदर सिंह के निवास पर तकरीबन दो घंटे रूके और समूचे परिवार को हौंसला दिया। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि भले ही उन्हें जन्म डॉ. राममूर्ति शर्मा व माता लाजवंती ने दिया लेकिन उन्हें आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा और अन्याय व अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा उन्हें सुपर कॉप डीजीपी केपीएस गिल व डीजीपी राजिंदर सिंह से मिली जिन्होंंने पंजाब में आतंकवाद का सफाया करने में अहम भूमिका निभाई। वीरेश शांडिल्य ने कहा डीजीपी राजिंदर सिंह व उनके छोटे भाई जो एसपी नवांशहर थे वह पंजाब पुलिस में सराहनीय सेवाएं देते रहे यही नहीं डीजीपी राजिंदर सिंह के बड़े भाई भूपेंद्र सिंह भी पंजाब पुलिस में लंबे समय तक ईमानदारी से सेवा देते रहे। वीरेश शांडिल्य ने बताया कि नवांशहर के एसपी इकबाल सिंह जिनको डीजीपी राजिंदर सिंह ने बच्चों की तरह पाला वह पंजाब के होनहार पुलिस अधिकारी थे।
