करनाल, 2 जुलाई। वीबी-जीरामजी के जन सम्मेलन एवं लांच इवेंट कार्यक्रम का आयोजन वीरवार को ग्राम पंचायत काछवा में किया गया। कार्यक्रम में विधायक जगमोहन आनंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकतकी।
इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य उद्देश्य देश के गांवों के समग्र विकास को एक नई गति देना है। वीबी-जीरामजी इसी दिशा में उठाया गया एक क्रांतिकारी कदम है। इस योजना के माध्यम से ग्राम स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना, आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देना, जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता और गति लाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। यह पहल गांवों को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित लोक-कल्याणकारी और विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान करते हुए कहा कि जनसहभागिता और सामूहिक प्रयासों से ही समृद्ध गांव, सशक्त हरियाणा का हमारा साझा संकल्प साकार होगा।
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, बीडीपीओ मोनिका, वीडीपीओ नीलोखेड़ी साहब सिंह, बीडीपीओ चिड़ाव सार्थक ,गांव की सरपंच सुशीला देवी, सरपंच प्रतिनिधि दीपक कुमार, पूर्व सरपंच सुरेश, मंडल महामंत्री बंसीलाल कलामपुरा, देवेंद्र गुर्जर पुण्डरक, बाजीगर समाज के प्रधान गुरमीत, सुनील पाल, हवा सिंह , मुकेश सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं ग्राम वासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
