करनाल, 2 जुलाई।   उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने आज स्मार्ट सिटी के तहत निर्माणाधीन विभिन्न प्रोजेक्ट्स का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण करते हुए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाएं और निर्धारित समय अवधि में पूरा करें। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने आज शाम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हरियाणा नर्सिंग होम से लेकर महर्षि वाल्मीकि चौक से होते हुए पुराना बस अड्डा के आगे से बनने वाले एलिवेटेड पुल का निरीक्षण किया। इस मौके पर निर्माण कर रही एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि पुल का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसे जनवरी 2027 तक पूरा किया जाना है लेकिन कार्य को समय से दो-तीन महीने पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 128 करोड़ और पुल की लंबाई 3.280 किमी है। पुल निर्माण के लिए 85 पिलर खड़े किए गए हैं। घंटाघर चौक से पुराना बस अड्डे तक पुल की लंबाई 900 मीटर और राणा अकादमी से जिला पुस्तकालय तक 2380 मीटर है।  इसके बाद उपायुक्त ने शक्ति कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन ऑब्जर्वेशन सेंटर, वर्किंग वुमन होस्टल का दौरा किया। इस पर अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों प्रोजेक्ट करीब 17 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनकर तैयार होंगे। यह कार्य अपने अंतिम चरण में है। उपायुक्त ने बताया कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे नगर निगम को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *