कुरुक्षेत्र,  1 जुलाई।   कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में मंगलवार को आयोजित एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, जियोग्राफी व रसायन विज्ञान पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि एम.एससी. माइक्रोबायोलॉजी, एम.एससी. भूगोल तथा एम.एससी. रसायन विज्ञान की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 608 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 510 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 98 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
डॉ. अकेश्वर प्रकाश ने बताया कि एम.एससी. माइक्रोबायोलॉजी की परीक्षा के लिए 131 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया था, जिनमें से 104 उपस्थित हुए तथा 27 अनुपस्थित रहे। वहीं एम.एससी. भूगोल की प्रवेश परीक्षा में 203 अभ्यर्थियों में से 173 ने परीक्षा दी, जबकि 30 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं एम.एससी. रसायन विज्ञान की प्रवेश परीक्षा में सर्वाधिक 274 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया था। इनमें से 233 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 41 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *