करनाल, 30 जून।  बच्चों में छिपी प्रतिभा को उभारने व उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर का आज समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मेयर रेनू बाला गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
समारोह में मेयर रेनू बाला गुप्ता ने शिविर की ड्राइंग एवं पेन्टिंग तथा आर्ट एंड क्राफ्ट की गतिविधि एवं फैशन डिजाइनिंग में बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों एवं पेंटिंग्स की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद बच्चों द्वारा स्टेज पर दी गई प्रस्तुतियों का आनंद उठाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर के माध्यम से बच्चे अपना मानसिक व शारीरिक विकास कर सकते हैंैं और अपनी मेहनत के बल पर वह अपने जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने जिला केगणमान्य लोगों से भी आह्वान किया कि वे भी कल के भारत के भविष्य इन बच्चों का जीवन उज्जवल बनाने में यथा-संभव सहयोग करें। उन्होंने ग्रीष्मकालीन रूचि-कक्षा शिविर में भाग लेने वाले सभी 194 बच्चों को सर्टिफिकेट व ईनाम दिए गए। साथ ही सभी प्रशिक्षकों एवं विभिन्न संस्थाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी मंजू चौधरी ने बताया कि इस ग्रीष्मकालीन शिविर में 5 से 14 वर्ष तक के बच्चों को योग्य प्रशिक्षकों द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट मुकेश शर्मा, योगा क्लास गुंजन, नृत्य रायना एवं अबेकस गरिमा भारद्वाज द्वारा सिखाई गईं। इस वर्ष शिविर में बच्चों की गतिविधियों के अलावा लड़कियों एवं महिलाओं के लिए फैशन डिजाइनिंग एवं ब्यूटी केयर की भी गतिविधि को सम्मिलित किया गया जिसमे महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
उन्होंने बताया कि इस ग्रीष्मकालीन शिविर की सभी गतिविधियों में जिला के 194 बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। ये रुचि-कक्षाएं बाल भवन के प्रांगण में प्रात: 9.00 बजे से दोपहर 12.30  बजे तक लगाई गईं थीं। शिविर में बच्चों ने अपनी रूचि के अनुसार गतिविधियों में भाग लेकर खेल- खेल में अपनी प्रतिभा को निखारा। शिविर में आने वाले सभी बच्चों को अल्पाहार दिया गया तथा शरबत की छबील लगाई गई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *