करनाल, 29 जून। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार जिला में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत जिला में एस.आई.आर. के डिजिटलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। सभी संबंधित बीएलओ व सुपरवाइजर एन्यूमरेशन फॉर्म एकत्रित करने और उन्हें डिजिटलाइज करने के कार्य में तेजी लाई जाए और इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आनंद कुमार शर्मा सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में करनाल निर्वाचन क्षेत्र के सुपरवाइजरों एवं बीएलओ की समीक्षा बैठक में निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एस.आई.आर के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इसमें कोताही बरतता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बैठक में डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने एसडीएम को निर्देश दिए कि यदि इस कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की आवश्यकता है, तो उसे तुरंत नियुक्त किया जाए ताकि डिजिटलाइजेशन की यह प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से पूरी हो सके। बैठक में एसडीएम देवेंद्र शर्मा, तहसीलदार कृष्ण, चुनाव तहसीलदार सुदेश राणा सहित करनाल निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ व सुपरवाइजर मौजूद रहें।
