करनाल, 27 जून। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के रूप में आदरणीय श्री संजय दत्त जी की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) करनाल के अध्यक्ष पराग गाबा ने जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) करनाल की समस्त टीम एवं कांग्रेस परिवार की ओर से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा आदरणीय श्री संजय दत्त जी को हार्दिक बधाई एवं उनके सफल, ऊर्जावान और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
पराग गाबा ने कहा कि हरियाणा जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश की जिम्मेदारी एक ऐसे अनुभवी, कर्मठ और संगठन को समर्पित नेता को सौंपना कांग्रेस नेतृत्व की दूरदर्शी सोच का परिचायक है। श्री संजय दत्त जी का विशाल संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता और सबको साथ लेकर चलने की कार्यशैली निश्चित रूप से हरियाणा कांग्रेस संगठन को नई मजबूती और नई दिशा प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा, “मुझे पूर्व में हिमाचल प्रदेश में आदरणीय संजय दत्त जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन के लिए कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके साथ काम करते हुए मैंने संगठन के प्रति उनका समर्पण, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका अपनापन और हर परिस्थिति में संगठन को सर्वोपरि रखने की उनकी कार्यशैली को बहुत निकट से देखा और सीखा है। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और अनुभव मेरे सार्वजनिक जीवन की अमूल्य प्रेरणा रहा है।”
पराग गाबा ने विश्वास व्यक्त किया कि आदरणीय संजय दत्त जी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी नई ऊर्जा, नए उत्साह और मजबूत संगठनात्मक आधार के साथ आगे बढ़ेगी। उनके मार्गदर्शन में पार्टी जनहित के मुद्दों को और अधिक मजबूती से उठाएगी तथा प्रदेश में कांग्रेस संगठन नई सफलताओं की ओर अग्रसर होगा।
जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) करनाल एवं समस्त कांग्रेस परिवार ने एक बार पुनः आदरणीय श्री संजय दत्त जी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं ऐतिहासिक कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस जन-जन के विश्वास को और अधिक मजबूत करेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *