पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्गदर्शन में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहाबाद के होटल में पुलिस की टीम, जिसमें सब-इंस्पेक्टर कृष्ण, हेड कांस्टेबल जितेंद्र, हेड कांस्टेबल कमल प्रकाश और एसपीओ धर्मबीर शामिल थे, ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को अवैध कारतूसों के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान साहिल निवासी रावी कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि साहिल अपनी पत्नी के साथ होटल में रुका है और उसके पास अवैध हथियार/कारतूस मौजूद हैं। पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की, जहाँ तलाशी के दौरान साहिल की पैंट की जेब से 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी इन कारतूसों का कोई भी वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने पंजाब के मलेरकोटला निवासी ‘सागर‘ नामक व्यक्ति का नाम लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसके साथी की गिरफ्तारी और पूछताछ के लिए 1 दिन का पुलिस रिमांड मांगा है।
