कुरुक्षेत्र,26 जून। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना करवाने के लिए पुलिस प्रशासन दिन-रात मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। जिसके फलस्वरूप पुलिस ने मई-2026 में कुल 15743 चालान किए गए और इसके तहत 2 करोड़ 87 लाख 38 हजार 900 रुपए का जुर्माना भी किया गया। इतना ही नहीं ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने पर 10 स्कूल बसों के भी चालान किए गए है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की पालना करवाने के लिए कुरुक्षेत्र जिले को विभिन्न जोन में विभाजित किया गया जिसमें ईस्ट, वेस्ट और हाईवे शामिल है। इन जोनों में यातायात पुलिस की पीसीआर, राइडर व अन्य यातायात पुलिस दिन-रात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कुल 15743 चालान किए है और इन वाहन चालकों पर 2 करोड़ 87 लाख 38 हजार 900 रुपए का जुर्माना किया है। इन चालान में हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य तरह के चालान शामिल है। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस ने ओवर स्पीड के 7280 चालान, बिना हेलमेट के 29 चालान, बिना सीट बेल्ट के 19 चालान, गाड़ी चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग करने पर 66 चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 138 चालान, लैन चेंज के 1104 चालान किए गए है।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ट्रिपल राइडिंग 1475 चालान, गलत स्थान पर पार्किंग के 868 चालान,गाडी पर ब्लैक फिल्म व ब्लैक शीशे के 22 चालान, नियमों की पालना ना करने पर स्कूल बसों के 10 चालान, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना होने पर 2806 चालान, रेड एवं ब्ल्यू लाइट के 2 चालान व अन्य 1837 चालान किए गए है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गाड़ी चलाते और पार्किंग करते समय नियमों की पालना करे ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। अगर कोई व्यक्ति ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करेगा तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
