अंबाला। विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश को विपुल गोयल जैसे राजनेताओं की जरूरत है जो अपने विधानसभा से लेकर पूरे हरियाणा में प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं और अपने विभागों में पारदर्शिता से काम कर रहे हैं और वीरेश शांडिल्य ने कहा कि विपुल गोयल जैसे मंत्री जनता की सेवा नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर कर रहे हैं। वीरेश शांडिल्य ने योग दिवस पर हरियाणा के राजस्व स्थानीय निकाय एवं उड्डायन मंत्री विपुल गोयल को अंबाला शहर आगमन पर विश्व हिन्दू तख्त की तरफ से भगवान हनुमान की प्रतिमा व भगवा दोशाला भेंट की और इस मौके पर नवरत्न गर्ग भी मौजूद थे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने थे और उसके बाद पूरे देश की जनता में योगा को लेकर एक क्रांति आई और आज करोड़ों लोग योगा करते नजर आते हैं जिसमें नरेंद्र मोदी की मोटिवेशन का अहम रोल है और आज नायब सैनी सरकार भी योगा को लेकर गंभीर है। वीरेश शांडिल्य ने कहा जल्द ही विपुल गोयल का अंबाला में भव्य स्वागत किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *