कुरुक्षेत्र पुलिस ने रविवार सुबह गांधी नगर के पास दो युवकों पर गोली चलाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में गोली चलाने के मामले में शामिल आरोपी भूषण मेहता वासी मसीता हाउस थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए रविवार सुबह करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी नगर के पास कार सवार युवक ने दो युवकों पर गोली चलाई है। सूचना पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची तथा सीन आफ क्राईम को मौका बुलाकर छानबीन की गई। घायल युवक अमन वासी कीर्ति नगर व प्रिंस वासी गांधी नगर को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।  मौका से पुलिस को 5 खाली खोल और घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्कोर्पियो गाड़ी बरामद हुई थी। पुलिस ने घायल प्रिंस वासी गांधी नगर की शिकायत पर राहुल वासी बारना, टोनी वासी कुरुक्षेत्र व 3 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपकर आरोपियों को गिरफतार करने के आदेश दिए थे। दिनांक 16 जून देर रात को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने नैशनल हाइवे-44 पर रतनगढ़ के पास निर्माणाधीन जाट भवन के पास से दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू किया था।  आरोपियों की पहचान टोनी वासी गांधी नगर व कपिल वासी छोटा बाजार थानेसर के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को ईलाज के लिए एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।  आरोपियों के पास से 1 पिस्टल 32 बोर, एक देसी कट्टा, 4 जिन्दा रौंद व बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई थी।

            दिनांक 17 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 निरीक्षक प्रतीक के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक सुखदेव सिंह, सहायक उप निरीक्षक विरेंद्र विक्रम, गिरवर शर्मा, मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार व सिपाही विकास की टीम ने मामले में शामिल एक और आरोपी भूषण मेहता वासी मसीता हाउस थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफता कर लिया। आरोपी को मननीय अदालत में पेश किया गया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *