जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने की। जिलाध्यक्ष ने पिछली माह की बैठक की समीक्षा की ओर सभी पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। मेवा सिंह ने कहा समय समय पर प्रदेश कांग्रेस की बैठाओ का आयोजन किया जाता है और जो दिशा निर्देश दिए जा रहे है उनकी धरातल पर पालना की जा रही है और लागू किया जा रहा है। मेवा सिंह ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि अब सभी को धरातल पर काम करना पड़ेगा यदि कोई पदाधिकारी कार्य नहीं करता उसके खिलाफ कार्रवाई भी अम्ल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता से ज्यादा से ज्यादा संवाद स्थापित किया जाए और जिला, ब्लॉक स्तर पर जनता की मूलभूत समस्याओं को उठाने का काम करे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी संगठनों को मजबूत किया जाएगा ओर जिला पदाधिकारियों के साथ मिलकर सभी संगठनों को मज़बूत किया जाएगा। उन्होंने कहा मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर कांग्रेस के द्वारा बीएलए 2 नियुक्त किए गए है। उन्होंने बताया कि सभी सजग रहकर एक भी गलत वोट नहीं बननी चाहिए और सही वोट कटनी नहीं चाहिए।
इस अवसर पर गुरदेव सिंह सुरा, विवेक भारद्वाज डब्बू, पवन चौधरी, संजीव भूखड़ी, राजेंद्र सैनी, रणबीर बपदी , नसीब सिंह, अशोक शर्मा, ओमपाल कश्यप, ओम प्रकाश सिरोहा, चंद्रभान वाल्मीकि, दर्शन बांगड़, रणधीर सिंह, मोहित राणा, भगवान सिंह, विशाल मोदगिल के इलावा कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
