कुरुक्षेत्र, 12 जून। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध करे। इस नीट परीक्षा को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां समय रहते पूरी की जाए। परीक्षा सेंटरों में जैमर, कैमरे व सुरक्षा की दृष्टि से अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने के साथ साथ ट्रायल भी करे। इस नीट परीक्षा के लिए एसडीएम शाहबाद शम्भू राठी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस नीट की परीक्षा के लिए 5 केंद्र निर्धारित किए गए है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में 21 जून को होने वाली निट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत परेशानी या समस्या होने पर परीक्षा की गाइड लाइन को अपनाएं, सेंटर सुपरवाइजर नियमों से बाहर जाकर अपने स्तर पर कोई भी फैसला ना ले। इस परीक्षा को लेकर केन्द्र सरकार के साथ साथ प्रदेश सरकार भी पूरी तरह से गंभीर है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग के लिए एजेंसी द्वारा एक टीम नियुक्त की गई है। इस टीम के अलावा हरियाणा पुलिस भी परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग करेगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार की कमी नहीं मिलनी चाहिए। मौजूदा मौसम को देखते हुए बिजली,पानी, शौचालय, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं की उचित व्यवस्था करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जिले के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल शांति नगर,कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, एनआईटी, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मथाना, यूआईईटी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में परीक्षा केन्द्र बनाए गए है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज के जीएम 21 जून के दिन रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के लिए सुबह 10 बजे ही स्पेशल बस शुरू करें ताकि परीक्षार्थियों को सेंटर तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पडे। इसी तरह परीक्षा समाप्त होने पर परीक्षार्थियों को सेंटर से रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर वापिस पहुंचाने का प्रबंध किया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निट परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केन्द्रों के आस पास ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाए ताकि आमजन व परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
इस मौके पर डीएसपी सुनील कुमार, एनटीए से बस्तीराम, डा. प्रदीप कुमार, उप खंड शिक्षा अधिकारी सीमा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *