कुरुक्षेत्र, 12 जून। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मंजू शर्मा ने कहा कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस द्वितीय दिवस में योग प्रोटोकॉल अभ्यास से पूरा ही धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र योगमय हो गया तथा इसके साथ ही योग जागरण यात्रा भी निकाली गई।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मंजू शर्मा ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आयुष विभाग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों के बीडीपीओ कार्यालयों, विद्यालयों एवं मंदिर परिसरों में योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें कुल 400 से अधिक साधक व साधिकाओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। डॉ. पूजा मंढाण एएमओ , डॉ संतोष एवं सोनाक्षी धीमान एएमओ ने मोटापा, मधुमेह एवं जीवनशैली जनित रोगों से बचाव हेतु योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस शिविर में योग सहायक कमल किशोर, दीक्षा एवं नरेंद्र ने अभ्यास करवाया।
उन्होंने कहा कि इस कडी में योग सहायक दीक्षा ने हरि ओम मंदिर, शास्त्री नगर में मुख्य अतिथि विपिन गुप्ता की उपस्थिति में 18 साधक,साधिकाओं को योग करवाया। योग सहायक रजत कंबोज व वीरेंद्र यादव रहे तथा साथ ही एसएमबी स्कूल में प्रधानाचार्य सोमनाथ शर्मा, जीवीएम निगदू,भारतीय योग संस्थान, पतंजलि योग समिति, हार्टफुलनेस, योगासन खेल संघ, ब्रह्माकुमारी, आर्ट ऑफ़ लिविंग एवं योग भारती के सहयोग से योग प्रोटोकॉल अभ्यास का सफल आयोजन किया गया।आयुष विभाग के सभी एएमओ, फार्मासिस्ट एवं योग सहायकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला आयुष अधिकारी डॉ मंजू शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 15 जून 2026 को प्रातः: 6 बजे पवित्र ब्रह्मसरोवर की दिव्य एवं प्रेरणादायी वातावरण में योग मैराथन के अवसर पर वॉकाथॉन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे एवं वॉकथॉन का नेतृत्व करेंगे। यह आयोजन स्वास्थ्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा तथा आमजन को योग, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक इस्माइलाबाद में बीडीपीओ कार्यालय में सरपंच सुरजीत सिंह अजरावर ,ब्लॉक शाहबाद मारकंडा में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रघुबीर सिंह, टीजीटी मैथ्स,ब्लॉक पिपली में बीडीपीओ कार्यालय में पंचायत सचिव रितु, ब्लॉक पिहोवा में बीडीपीओ कार्यालय में पतंजलि जिला प्रभारी बलविंदर सिहाग, ब्लॉक लाडवा में बीडीपीओ कार्यालय, लाडवा में बीडीपीओ स्टाफ व विद्यालय उपस्थित हुए सभी शिक्षक और कर्मचारियों और आमजन ने भाग  लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *