कुरुक्षेत्र 10 जून ( ) सैक्टर- 3 के शिव मंदिर में आज 5 दिवसीय श्रीविष्णु महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कथा व्यास रमेश पाराशर ने कहा कि विष्णु महापुराण कथा सुनने से व्यक्ति का जीवन बदल जाता है। शोभायात्रा में सौ कदम पैदल चलने से जन्मांतर के पापों का नाश होता है। उन्होंने कहा कि विष्णु महापुराण कथा का श्रवण करने से व्यक्ति में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। रमेश पाराशर ने कहा कि विष्णु महापुराण कथा व्यक्ति की आत्मा का परमात्मा से साक्षात्कार करवाती है। उन्होंने कहा कि चक्रधारी भगवान विष्णु भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न हो जाते हैं और मनवांछित फल प्रदान करते हैं। कथा व्यास आचार्य सुभाष शर्मा ने कहा कि भगवान विष्णु की कथा का श्रवण करने से व्यक्ति लोभ प्रलोभन, झल, कपट छोड़कर भगवान की आराधना में लीन रहकर समाज कल्याण के कार्यों को करता है। इस मौके पर आचार्य बलराज शर्मा, मुकुल शर्मा, मुकेश शर्मा ने वेद मंत्रों सहित पूजा अर्चना करवाई। इस अवसर पर मंदिर सभा के प्रधान जोगिंदर चौहान , संजय त्यागी, नौरती राम, मदन कुमार धीमान, बी .के. शर्मा , महेंद्र सिंह, विजय जैन, महिला मंडली रेखा जैन, प्रधान गुलशन सूदन, सरला सैनी, कमला चौहान , बीनू त्यागी, वीणा सुखीजा, नीलम व रीना आदि भक्तजन मौजूद रहे।
