कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने की दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सदर थानेसर की टीम ने नशीला पदार्थ रखने की महिला आरोपी ममता व कविता वासीयान गांधीनगर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 20 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनाक 9 जून 2026 को थाना सदर थानेसर के अंतर्गत सैक्टर-4 पुलिस चौंकी के सहायक उप निरीक्षक परमजीत सिंह, मुख्य सिपाही रणदीप कुमार, महिला मुख्य सिपाही रीटा, वीना व एसपीओ राजीव की टीम पीपली पुल के नीचे मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांधीनगर कुरुक्षेत्र वासी महिला ममता व कविता दोनो मिलकर हैरोईन/चिट्टा बेचने का काम करती हैं। जो दोनों महिला आरोपी करनाल से सस्ते दामो मे हैरोईन/चिट्टा लाकर गांधी नगर थानेसर कुरुक्षेत्र एरिया मे मंहगे दामो मे बेचती हैं। आज भी दोनों महिला हैरोईन/चिट्टा लाने के लिए हरियाणा रोडवेज बस मे करनाल गई हुई हैं। जो कुछ समय बाद अपने साथ काफी मात्रा मे हैरोईन/चिट्टा लेकर करनाल की तरफ से आने वाली हरियाणा रोडवेज की बस मे आएगी और पैराकिट पीपली बस स्टैंड उतरकर गीता द्वार पीपली से आटो मे बैठकर गांधीनगर थानेसर जिला कुरुक्षेत्र जायेंगी। अगर गीता द्वार पीपली के पास निगरानी करके महिला आरोपियों को काबू करके तलाशी ली जाए तो काफी मात्रा मे हैरोईन/चिट्टा बरामद हो सकता है।
सूचना पर पुलिस टीम ने गीता द्वार पीपली के पास निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को मिली सूचना ड महिलाएं बस से उताकर पैदल-पैदल कुरुक्षेत्र की तरफ आती हुई दिखाई दी जिनको पुलिस टीम ने रोककर काबू किया। पुलिस टीम द्वारा नामपता पूछने पर उन्होंने अपना नाम ममता व कविता वासीयान गांधीनगर कुरुक्षेत्र बताया। महिला पुलिस द्वारा महिला आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों से 10/10 ग्राम हैरोईन/चिट्टा कुल 20 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिलाओं को माननीय अदालत में पेश किया गया।
