करनाल, 5 जून।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मानवता जन शक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को श्रद्धानंद बाल आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व मीनाक्षी यादव मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे है।  शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ स्त्री रोग, दंत रोग, मधुमेह (शुगर), उच्च रक्तचाप एवं अन्य विभिन्न बीमारियों की जांच की। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गईं। कार्यक्रम में विभिन्न अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों का सहयोग रहा, जिनमें उजाला सिग्नस अस्पताल, अमृतधारा अस्पताल तथा अरोड़ा आई सेंटर सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थाएं शामिल रहीं। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मीनाक्षी यादव ने शिविर में पहुंचकर जनहित में किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया और स्वास्थ्य लाभ लेने आए लोगों से बातचीत की। इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धरती को हरा भरा बनाने के लिए पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना बेहद आवश्यक है। क्योंकि अक्सर देखने में आता है कि पौधे लगाने के बाद इनकी देखभाल नहीं होती और देखभाल के अभाव में पौधे सूख जाते है। इसलिए हम सभी कर्तव्य बनता है कि हम इनकी देखभाल भी करें। मानवता जन शक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष हरदीप राणा और उनकी टीम ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मीनाक्षी यादव को सम्मानित किया। संबोधित करते हुए हरदीप ने कहा कि संस्था समाज सेवा के कार्यों में लगातार सक्रिय है और भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक हरदीप राणा, गुलाब पोसवाल, बलदेव राज प्रधान श्रद्धानंद आश्रम, गोपी शर्मा, दिनेश बक्शी, कुलदीप चौहान, सुशील राणा, हितेश गुप्ता, करणवीर आर्य, रेखा रानी, जयभगवान, राजविंदर कौर, डॉ. कोमल, साक्षी, अभिषेक, हर्षदीप सिंह, सतीश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *