करनाल, 4 जून।  उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को जिला मुख्यालय पर समाधान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल स्तरों पर आज समाधान शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 11 शिकायतें आईं। इनमें करनाल मुख्यालय पर 3, नीलोखेड़ी उपमंडल में 5, इंद्री, असंध व घरौंडा में एक एक शिकायत प्राप्त हुईं।

उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पडें।

ये आई समस्याएं
करनाल मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में रेनू रानी बिजली कनेक्शन बदलवाने से संबंधित, बलबीर सिंह जमाबंदी व ऑनलाइन रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने बारे, रामफल जमीनी विवाद से संबंधित शिकायत लेकर समाधान शिविर पहुंचे। नीलोखेड़ी उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में बलजीत सिंह, जतिन परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन, संतोष विधवा पेंशन, पालाराम व रोशनी बुढ़ापा पेंशन से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे। इंद्री उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में मनीष शहर में बंदरों से जुड़ी शिकायत लेकर समाधान शिविर पहुंचे। इसी प्रकार घरौंडा उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में सतनाम राशन कार्ड से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे। असंध उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में अंकुश स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायत लेकर समाधान शिविर पहुंची।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *