करनाल, 3 जून।   डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला परिषद वार्ड नम्बर 10 के उपचुनाव में निर्वाचित हुए सदस्य पाल सिंह दादूपुर को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलवाई। शपथ उपरांत उपायुक्त ने नवनिर्वाचित सदस्य पाल सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंचनलता मौजूद रहीं। बता दें कि जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव 10 मई को सम्पन्न हुए थे। जिसमें जिला परिषद वार्ड नम्बर 10 के उपचुनाव में पाल सिंह दादूपुर विजयी हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *